फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 1.30 करोड़ से संत रविदास मंदिरों और आंबेडकर प्रतिमाओं का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के 13 गांवों में संत रविदास मंदिरों के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर विद्यार्थी ने अपनी सांसद निधि से कुल एक करोड़ 30 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण सेवा (आरईएस) को धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांव में 10 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के देवडीह, अहिरौली पांडेय, शाहपुर, महराजपुर और पिड़हरा गांव में संत रविदास मंदिरों का सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
बेल्थरा रोड विधानसभा क्षेत्र के चरौवा और मोहम्मदपुर गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण कराया जाएगा। वहीं, डिहवा गांव स्थित संत रविदास मंदिर का विकास एवं जीर्णोद्धार होगा। इसी क्रम में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कठौड़ा, नरहनी, करमौता और जजौली गांव में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं का सुंदरीकरण किया जाएगा। जबकि मझवलिया गांव स्थित संत रविदास मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


गुणवत्ता पर नजर रखने की ग्रामीणों से अपील
सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा एडवोकेट ने बताया कि सांसद की पहल पर स्वीकृत यह धनराशि गांवों में महापुरुषों की प्रतिमाओं और संत रविदास मंदिरों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी। साथ ही सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलने और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी । उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि निर्माण एवं सुंदरीकरण कार्यों के दौरान गुणवत्ता पर विशेष नजर रखें। कहीं भी लापरवाही या अनियमितता सामने आने पर संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें, ताकि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें