देवस्थली विद्यापीठ में चल रहे वार्षिक साप्ताहिक खेलकूद
प्रतियोगिता का समापन रविवार को दौड़ प्रतियोगिता के साथ ही रंगारंग
कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। 400 मीटर जूनियर वर्ग में संजीत प्रथम, रोहित
यादव द्वितीय व रामगोपाल यादव तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ
मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड इलाहाबाद के रिजनल आफिसर पीयूष शर्मा ने पूर्व
प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप
प्रज्ज्वलित कर किया। अंत में अव्वल आए प्रतिभागियों को कप देकर सम्मानित
किया गया।
जबकि 100 मीटर दौड़ में बालिका सीनियर वर्ग में कृति प्रथम,
कशीश द्वितीय और नेहा तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान नरेंद्र हाउस प्रथम,
शेखर हाउस द्वितीय व प्रकाश हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में
विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को
मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने तीनाें हाउसाें के कैप्टनों
को कप देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि देवस्थली
विद्यापीठ में आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा कि विद्यापीठ के
बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी अव्वल हैं।
विशिष्ठ अतिथि पीएन सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक है।
इससे मन व मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। उन्होंने इस प्रतियोगिता के लिए
विद्यालय परिवार को धन्यवाद दिया।
अंत में प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने
आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर प्रबंधक कृपाशंकर सिंह,
सूर्यबली सिंह, क्रीड़ाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह, रघुपति सिंह, अरविंद
सिंह, अरूण सिंह, डीके सिंह, अमित, इंदू त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।