फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ के प्रांत प्रचारक ने चिकित्सकों संग किया मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार से आरंभ हुए पर्यावरण पखवारा दिवस के तहत खोरीपाकड़ गांव स्थित संत पशुपतिनाथ बाबा की तपोस्थली में गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष, सह प्रांत कार्यवाह विनय, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक सत्येंद्र ने पंचवटी (पीपल, बरगद, पाकड़, नीम और आम) के पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रांत प्रचारक की उपस्थिति में लोगों ने रोपण करें, रक्षण करें संकल्प के अंतर्गत अपने-अपने क्षेत्र में ऑक्सीजन देने वाले पौधों का अधिकाधिक रोपण करने तथा वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। इसके पूर्व सिनेमा रोड स्थित एक धर्मशाला में प्रान्त प्रचारक ने जिले के प्रतिष्ठित व ख्यातिलब्ध चिकित्सकों के साथ बैठक की, जिसमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत रणनीति बनाई गई, जिससे जान माल की क्षति कम की जा सकें।
बैठक में डॉ.पीके सिंह, डॉ. डी राय, डॉ. स्वस्तिका पाण्डेय, डॉ. अश्विनी सिंह, डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. पीयूष कांत दूबे के अलावा सह प्रान्त कार्यवाह विनय जी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, जिला प्रचारक सत्येंद्र जी, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, संजय शुक्ल, हरनाम सिंह, अरुण मणि, अनिल सिंह, संजय कश्यप, डॉ. सन्तोष तिवारी, ओमकार सिंह, रवि सोनी, सचिन, मारुति नन्दन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें