फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में छह जोड़ों ने लिए सात फेरे

Sun, 27 Nov 2016 08:11 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी एकेडमी बंशीबाजार के प्रांगण में रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें आधा दर्जन जोड़ों की शादी धूमधाम से हुई। शादी के लिए  प्रांगण में छह मंडप तैयार किया गया था। ज्ञान कुंज एकेडमी सोसाइटी तथा शुभम फाउंडेशन एवं कर्म योगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चेरिटेबुल ट्रस्ट बेल्थरारोड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में घराती-बराती को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके  लिए पूरी तैयारियां की गयी थीं।
विज्ञापन


सभी कन्याओं को पलंग, पंखा, बक्सा, गदा, साड़ी, आभूषण, कुर्सी, तथा वर के लिए साइकिल इत्यादि सामान के साथ विदा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक के इस पुनीत कार्य की चहुंओर सराहना हो रही है। शादी कार्यक्रम में ज्ञान कुंज अकादमी के प्रबंधक देवेंद्र नाथ सिंह, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय, कर्म योगी बाबा रामधारी सिंह एजुकेशनल एंड चैरिटेबुल ट्रस्ट के चेयरमैन प्रशांत रंजन, भूतपूर्व सैनिक बृजेश पांडेय, बेल्थरा रोड ब्लॉक के एडीओ पंचायत परशुराम वर्मा पूरी तन-मन-धन से जुटे रहे।

शादी सम्पन्न होने के बाद ज्योति स्वरूप पांडेय, धर्मदेव यादव, संजय राजभर, अहमद रजा, मंगेश कनौजिया, सुजीत कनौजिया, कमलेश राजभर, बलवंत भारद्वाज, राजेश पाण्डेय, खालिद जाहिर, बृजेश पाण्डेय भूतपूर्व सैनिक, आदित्य पाण्डेय आदि लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें