फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर घी-तेल के लिए नमूने

विज्ञापन
नगर के गुदरी बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान से खाद्य पदार्थो की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग टी - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कोटवां नारायणपुर स्थित कोटवा बाजार में छापा मारकर चार प्रतिष्ठानों से संदिग्ध खाद्य घी-तेल के नमूने लिए। ये नमूने जांच के लिए जाएंगे और कमी मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कोरंटाडीह पुलिस चौकी के सिपाहियों के सहयोग से कोटवां बाजार में छापा मारकर वहां से दो सरसों तेल, एक सोयाबीन रिफाइन तथा एक ब्लेंडेड वनस्पति खाद्य तेल के नमूना लिए गए। प्रवर्तन दल ने गोविंदपुर स्थित घी निर्माण इकाई पर छापा मारकर प्रतिष्ठान से घी व क्रीम का नमूना लिया। घी निर्माण इकाई पर व्याप्त अव्यवस्था पर चेतावनी दी कि साफ-सफाई के साथ अन्य कमियों को दूर करवा लें। दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें