फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों का अनशन स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के छात्रनेताओं का क्रमिक अनशन रविवार को समाप्त हो गया। प्राचार्य प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी के आश्वासन के बाद अनशनरत छात्रनेताओं ने एक सप्ताह के लिए अनशन स्थगित कर दिया। छात्रनेता रवि मौर्य व नितेश सिंह ने बताया कि प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह में सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। छात्रनेताओं ने कहा कि अगर एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज करते हुए आमरण अनशन किया जाएगा। छात्रनेताओं की मांग में प्रमोट किए गए छात्रों को सम्मानजनक अंकों से पास करने, राष्ट्र गौरव व पर्यावरण के विषय में एक-दो नंबर से फेल छात्रों को कृपांक देकर पास करने, प्रयोगात्मक परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत नंबर देने, डिग्री के नाम पर छात्रों से अवैध वसूली सहित कुल 11 मांगें हैं। अनशन पर बैठने वाले छात्रनेताओं में सोनू साह, अमित शर्मा, अंकित कुमार, रंजन गुप्त, हरीश मौर्य, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें