बैरिया। ब्रह्मलीन संत शिरोमणि रामबालक दास को संतों, शिष्यों व बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में विविध धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रमोद वाटिका सुरेमनपुर में सोमवार दोपहर को समाधिस्त किया गया। उनके शिष्यों द्वारा भगवान का पूजन, नमन, वंदन के साथ धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
संत शिरोमणि कमलदास वेदांती, गुजरात से आए महंथ रामबली दास, महंथ हरिओम दास, मध्यप्रदेश से आए संत यदुनंदन दास, गाजीपुर से आए त्रिवेणी दास, जबलपुर से आए जगदीश दास, सागरपाली के बालक बाबा के अलावा ब्रम्हलीन बाबा रामबालक दास के शिष्यों ने उन्हें समाधिस्त किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद भरत सिंह, पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, नगर पालिका परिषद बलिया के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा कोटवां के प्रधान प्रतिनिधि रौशन गुप्त, पूर्व प्रधान प्रदीप यादव आदि रहे।