फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिदान दिवस पर चरौंवा के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के चरौंवा स्थित शहीद स्तंभ परिसर में आयोजित शहीद दिवस पर झंडारोहण करते भाजपा ने? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
भीमपुरा। देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले चरौवा गांव के वीर सपूतों की स्मृति में बुधवार को शहीद स्मारक चरौंवा गांव के प्रांगण में बलिदान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वीर सपूतों को शत-शत नमन किया।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौवा गांव स्थित स्मारक स्थल पर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता जय प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। झंडारोहण होते ही इंकलाब जिंदाबाद भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो उठा। इसके बाद शहीद स्मारक पर पहुंचे लोगों ने स्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
श्री सिंह ने कहा कि इस देश को गुलामी की बेडि़यों से आजाद कराने के लिए चरौंवा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की ही देन हैं कि हम स्वतंत्र रूप से जीवन यापन कर रहे हैं। आज की वर्तमान पीढ़ी को इन सेनानियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री छठ्ठू राम ने कहा कि आज देश स्वतंत्र है। अब लोगों को देश के लिए मरने की नहीं बल्कि देश के लिए जीने की आवश्यकता है और इसकी जिम्मेदारी आज के युवाओं पर है जो अपने अतीत के गौरव को पुन: स्थापित करें। अभिनव सिंह राजू ने बताया कि अंग्रेजों से लोहा लेते समय पुरुष महिलाओं के साथ पशुओं ने भी अपनी जान की बाजी लगाए थे। चरौवा गांव के शहीद खर बियार, शिव शंकर सिंह, मंगला सिंह और मकतुलिया मालिन की कुर्बानियों को याद किया गया। इस मौके पर अवनीश सिंह, आद्या शंकर यादव, धर्मदेव सिंह, जंक्शन सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, बिटटू सिंह, मुन्ना सिंह, अंगद यादव, लंकेश सिंह, अजय सिंह, चुनमुन सिंह आदि रहे। संचालन ग्राम प्रधान देवेंद्र यादव व अध्यक्षता शिवदास यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें