फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: संविधान के शिल्पी को किया नमन, मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण

Sun, 13 Apr 2025 08:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर संस्थान में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सरकार बाबा साहेब के समता मूलक समाज के सपने को साकार कर रही है।
विज्ञापन
बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाॅ.भीमराव आंबेडकर भारतीय समाज के एक महान नेता, सामाजिक सुधारक और भारत के संविधान के शिल्पकार थे। उन्होंने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी वो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में ही साकार हो रहा है। यह बातें प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित आंबेडकर संस्थान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने जीवन भर शिक्षा के प्रति समर्पण और समाज में समानता की स्थापना के लिए संघर्ष किया। ऐसे महान विचारक का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के ‘महू’ नामक स्थान पर हुआ था, जिसे अब डॉ. आंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है। आज भाजपा सरकार में ही बाबासाहेब आंबेडकर से जुड़े स्थलों को विकसित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया जा रहा है।

कहा कि बाबा साहब जाति से दलित थे और उस समय की सामाजिक व्यवस्था में उन्हें ‘अछूत’ माना जाता था, जिससे उनका बचपन अनेक कठिनाइयों और भेदभाव से भरा रहा। लेकिन, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। आज उनके आदर्शों पर चलकर ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस दौरान जिला मंत्री संतोष सिंह, राजेश गुप्ता, हर्ष सिंह, शिवजी सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें