फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार संवाद कार्यक्रम में सांसद ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। प्राथमिक विद्यालय बनकरा के परिसर में रविवार को भाजपा की ओर से बूथ अध्यक्ष प्रविंद्र सिंह के नेतृत्व में परिवार संवाद कार्यक्रम में सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अटूट विश्वास है। जातिवादी पार्टियों ने लंबे समय तक देश में शासन किया, लेकिन जनता का भला और देश का विकास नहीं किया। वहीं, जाति धर्म से ऊपर उठकर भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के रास्ते पर चलते हुए सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। छह वर्ष के कार्यकाल के दौरान मोदी सरकार ने विकास के हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया। विश्व में देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान में वृद्धि हुई। सांसद ने लॉकडाउन के दौरान गरीबों और प्रवासियों के हित को लेकर सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान सांसद ने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का पंफलेट बांटा। कार्यकर्ताओं ने सांसद को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विनय सिंह, देवनंदन भारती, राजन सिंह, मयंक कुमार, मोनू सिंह, हरेंद्र राजभर, अनूप सिंह, राहुल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें