नोएडा में आयोजित ट्रेड शो में बलिया के सत्तू लेकर पहुंचे सौरभ अग्रवाल। स्वयं
बलिया। नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बलिया के सत्तू से बने आइटम की मांग बढ़ी है। सत्तू लड्डू, सत्तू बर्फी, सत्तू कुकीज और सत्तू ड्रिंक को खूब पसंद किया गया। स्टॉल पर लगी भीड़ के बीच कई कंपनियों ने दिवाली गिफ्ट हैंपर के लिए बल्क ऑर्डर दिए हैं।
उद्यमियों के अनुसार पहले ही दिन लाखों रुपये के ऑर्डर बुक हुए। प्रदर्शनी में पहुंचे अधिकारियों ने कहा कि सत्तू को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में यह बड़ी सफलता है।
स्थानीय उद्यमियों में उत्साह है। बलिया के सत्तू व लड्डू ने लोगों का दिल जीत लिया। दिवाली गिफ्टिंग से एक्सपोर्ट तक मांग बढ़ी है। बलिया के सत्तू की धूम का आलम यह रहा कि चार दिनों में 1,000 किलो सत्तू और 400 किलो लड्डू की बिक्री हुई। दिवाली गिफ्टिंग के लिए मिले बड़े ऑर्डर, एक्सपोर्ट और रेडी टू ड्रिंक सत्तू को लेकर भी संभावनाएं बढ़ी है।
सत्तू के प्रमुख कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी के चार दिनों में बलिया के सत्तू उत्पादों की लगभग 1,000 किलोग्राम चना सत्तू और 400 किलोग्राम सत्तू के लड्डू की बिक्री हुई है। बलिया के पारंपरिक चना सत्तू के साथ तैयार किए गए सत्तू के लड्डू ट्रेड शो में आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे खरीदारों और उपभोक्ताओं ने सत्तू के स्वाद, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वरूप की सराहना की। बताया कि चार दिनों में मिली प्रतिक्रिया उत्साहजनक रही है।
दिवाली गिफ्टिंग के लिए सत्तू के लड्डू और सत्तू के पैकेट को विशेष रूप से तैयार करने पर काम किया जाएगा ताकि पारंपरिक और पौष्टिक उत्पाद को आकर्षक गिफ्ट पैक के रूप में बाजार में उपलब्ध कराया जा सके।