फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का आदेश करा सकता है स्वास्थ्य विभाग में हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना के खिलाफ जंग में जुटे हैं। ऐसे में सीएमओ डॉ. प्रीतम कुमार मिश्र के एक आदेश से 66 न्यू पीएचसी में तैनात करीब एक हजार स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन अप्रैल से रुका है। इससे इन कोरोना योद्धाओं के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने आदेश दिया है कि कोरोना काल में किसी भी कर्मचारी का वेतन बाधित न किया जाए। इसके बाद भी दस अप्रैल को सीएमओ ने पत्र संख्या अधि./कर्मचारी/नया प्रा.स्वा.केंद्र/2020-21/1285 जारी करते हुए उपमुख्य चिकित्साधिकारी (प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ) के आहरण-वितरण एवं स्थापना को स्थगित करते हुए पीएचसी और सीएचसी से संबद्ध करने का निर्देश दिया। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि ऐसा कोई शासनादेश नहीं है। सीएमओ के इस आदेश से डिप्टी सीएमओ कार्यालय से संबद्ध 66 न्यू पीएचसी पर तैनात करीब एक हजार स्वास्थ्यकर्मियों का अप्रैल माह से वेतन रुका है। बता दें कि डिप्टी सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कार्मिकों का वेतन उपमुख्य चिकित्साधिकारी के डीडीओ पावर से पास होता रहा है जिसे सीएमओ ने समाप्त कर दिया है।
इस संबंधि में कर्मचारी संगठन के नेताओं ने 30 अप्रैल और 15 मई को जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही से मिलकर उन्हें पत्रक सौंपा था और वेतन भुगतान कराने का आग्रह किया था। लेकिन इसका कोई असर अभी तक देखने को नहीं मिला है। जानकार बताते हैं कि जब तक इन कर्मचारियों का एलपीसी एवं सर्विस बुक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं जाएगा तब तक वेतन आहरण संभव नहीं है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ प्रीतम कुमार मिश्र ने फोन पर यह कहते हुए कि मैं आपकी कोई हेल्प नहीं कर सकता, फोन काट दिया। अक्सर जब सीएमओ को फोन मिलाया जाता है तो कोई फोन कोई कर्मचारी उठाता है और उनके व्यस्त होने का हवाला देकर फोन काट देता है।
-
यह शासन की मंशा के विपरीत है। कोरोना संकट के दौरान ड्यूटी कर रहे सभी कर्मचारियों के वेतन भुगतान की आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र आरंभ कराई जाएगी। इस संबंध में सीएमओ को निर्देशित किया जा रहा है।-डॉ. नंदलाल यादव, अपर निदेशक स्वास्थ्य, आजमगढ़ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें