फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वक्त मोबाइल व टीवी देखने से करें परहेज: सीएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉकडाउन में घरों में मौजूद लोग समय व्यतीत करने के लिए मोबाइल का सराहा ले रहे हैं। अधिक समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस समय आंखों में तनाव और भारीपन की समस्याएं आ रही हैं। इससे बचने के लिए चिकित्सकों ने मोबाइल का अधिक इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है?
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि लॉक डाउन के चलते घरों में हर आयु वर्ग के लोग अधिक समय मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर, लैपटॉप पर बिता रहे हैं। यह आदत बीमार बना सकती है। ऐसे में जितना जरूरी हो उतने समय तक ही मोबाइल आदि का इस्तेमाल करें। यही नहीं बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी हो रही है। इससे सारा जोर आंखों पर पड़ रहा है। मोबाइल पर फेसबुक व व्हाट्सअप ग्रुप भी कई-कई घंटे तक आंखों के सामने होते हैं। इन दिनों आंखें लाल होने और चुभन होने की ज्यादातर शिकायतें मिल रहीं हैं। सूखापन, सिर में दर्द, आंख में चिपचिपापन, आंखों से पानी आने की भी शिकायतें मिल रही हैं। बताया कि आंखों के माध्यम से भी कोरोना वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकता है। खांसने, छींकने आदि के कारण निकलने वाली बूंदे हवा में आ जाती हैं। इन्हीं में कोराना वायरस छिपा होता है। इसीलिए कहा जाता है कि चेहरे को हाथ न लगाएं और बार-बार हाथ धोते रहें। चश्मा पहनकर बाहर निकलेंगे तो एयरोसोल (हवा में तैरते ड्रॉपलेट) के हमले से बचा जा सकता है।
-
ये बरतें सावधानियां...
- कंप्यूटर या मोबाइल पर काम करें तो पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं। हर घंटे बाद आंखों को विश्राम दें। दिन में तीन-चार बार आंखों को शीतल जल से धोएं। चिकित्सक की सलाह से आई ड्रॉप भी ले सकते हैं। आंखें लाल हों, चुभन, पानी आ रहा है तो यह तीनों लक्षण बैक्टीरियल, वायरल और अलर्जी के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें