सिकंदरपुर कसबा के बस स्टेशन से थाने जाने वाली जर्जर सड़क सड़क पर धान की नर्सरी रोपते लोग।
स्थानीय बस स्टेशन चौराहे से थाने की ओर जाने वाले नहर मार्ग खस्ताहाल हो गया है। इससे आजिज ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर उक्त मार्ग पर धान रोपकर आक्रोश जताया। उनका आरोप था कि बार-बार उच्चाधिकारियों और नगर पंचायत से कहने के बावजूद अब तक दो वर्षों से खराब सड़क मार्ग को नहीं बनाया गया।
जिसके चलते आने जाने वाले लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि इस मार्ग से आधा दर्जन विद्यालय के छात्र/छात्रा स्कूल जाते है। जो आए दिन गिरकर घायल हो जाते हैं। उन्होंने मांग किया कि क्षतिग्रस्त सड़क को अविलंब ठीक कराया जाय, अन्यथा वे धरना प्रदर्शन और चक्काजाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर डा. उमेश चन्द, राकेश कुमार, मनोज कुमार, विनोद गुप्ता, मनिंदर गुप्ता, राजाराम, संजय, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।