प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में सप्ताह मेें एक दिन फल वितरण का फरमान जारी हुआ है। इसके तहत सोमवार को जिले के सभी परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने बच्चों में फल वितरित किया।
पहली बार स्कूल में फल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बच्चों को केला दिया गया। वहीं बीएसए ने सिकंदरपुर में तुलसी का पौधा लगाकर क्लीन यूपी ग्रीन यूपी की शुरूआत कराई। सागरपाली विकास खंड हनुमानगंज अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नंबर एक में बच्चों में फल का वितरण किया गया।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक अजय कुमार, बीआरसी गोपाल गुप्त, भैया दाऊजी सिंह मौजूद रहे। इसी तरह विकास खंड दुबहर के प्राथमिक विद्यालय नगवां पर ग्राम प्रधान मीरा पाठक एवं विमल पाठक ने बच्चों में मिठाई एवं फल का वितरण किया। उधर, प्राथमिक विद्यालय चंदवक पर प्रधानाध्यापक चंद्रकांत दूबे, एनपीआरसी जवाहर राम ने बच्चों में फल का वितरण किया।
गड़वार में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ उपाध्याय एवं राजेश सिंह ने बच्चों में फल का वितरण किया। सिकंदरपुर के शिक्षा क्षेत्र नवानगर के प्राथमिक विद्यालय गोसाईपुर में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने विद्यालय में छात्रों को फल वितरण किया।
विद्यालय में एक तुलसी का पौधा लगाकर क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनकर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम बचन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विश्रम यादव, गौहर हुसैन, राधाकिशन, गुड्डू सिंह, सोनू जायसवाल सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे ।