फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपनी ही मिट्टी में विलीन हुए बलिदानी जितेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पहाड़ी से सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर जाने से पिछले शनिवार को बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र के जगदरा गांव निवासी जितेंद्र यादव बलिदान हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर लेकर सेना के जवान चार दिन बाद गांव पहुंचे। इस दौरान आसपास के गांवों के हजारों लोग जुट गए। गांव में ही स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के बगल में पैतृक जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया। भाई ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


वाराणसी से जवान का पार्थिव शरीर लेकर सेना की गाड़ी ज्योंही नगरा पहुंची, सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार युवा ''भारत माता की जय'', ''जब तक सूरज चांद रहेगा, जितेंद्र यादव का नाम रहेगा।'' के नारे लगाते जुलूस की शक्ल में बलिदानी के घर तक पहुंचे। इस दौरान परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। पत्नी प्रियंका और माता तारा देवी बदहवास हो गई थीं। जवानों और अधिकारियों ने ऑफ ऑनर दिया। पुष्प चक्र अर्पित किए। मातमी धुन बजाकर शोक प्रकट किया। एडीएम फाइनेंस देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रवीण कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सीपी यादव, सीओ सिकंदरपुर आशीष कुमार मिश्रा ने पुष्प चक्र अर्पित किया। विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, अच्छेलाल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और भूतपूर्व सैनिकों ने पुष्प चक्र अर्पित करते हुए अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें