चौकियामोड़। हल्दीरामपुर गांव स्थित खेल मैदान पर युवा कल्याण विभाग की ओर से विधायक खेल स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हुआ। इसमें कबड्डी, वॉलीबाॅल, फुटबॉल, एथेलेटिक्स समेत अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं। वाॅलीबाॅल में सबदलपुर, कबड्डी में ताड़ीबड़ा गांव की टीम विजेता रही।
बालिक सब जूनियर वर्ग 800 मीटर में रोशनी प्रथम, द्वितीय स्थान पर प्रीति व तृतीय स्थान पर नम्रता रही। बालकों के सीनियर वर्ग 200 मीटर की दौड़ में मनु कुमार प्रथम, जितेंद्र भारती द्वितीय स्थान पर रहे। बालक सीनियर वर्ग 1500 मीटर की दौड़ में अनुज कुमार प्रथम, अभिषेक यादव द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग बालिका वर्ग की 400 मी. दौड़ में कविता चौहान प्रथम, मनीषा प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहीं। कबड्डी सब जूनियर बालिका वर्ग में ताड़ीबाड़ा गांव की टीम विजेता रही। उपविजेता श्याम सुंदरी बालिका इंटर काॅलेज की टीम रही। जूनियर बालक वर्ग वॉलीबॉल में सबदलपुर की टीम विजेता और ताड़ीबड़ा गांव की टीम उपविजेता रही।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित चौहान मौजूद रहे। सफल प्रतिभागियों को शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी धनेश सिंह यादव, चन्दन सिंह, राकेश सिंह एवं शरद यादव ने कार्यक्रम में सहयोग किया। निर्णायक अभिषेक ,प्रभात,वीर बहादुर व पंकज गुप्ता रहे।