फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ चलाएं अभियान: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने बुधवार को आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंत्री ने जिला होम्योपैथिक अधिकारी एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी से चर्चा की और किराये पर संचालित चिकित्सालयों के लिए भूमि की उपलब्धता की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जिला प्रशासन से समन्वय कर भूमि को चिह्नित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, मंत्री ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य सामग्रियों के विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसी व्यापारी को अनावश्यक परेशान न किया जाए। बैठक में जिला होम्योपैथिक अधिकारी सुरेश गौड़, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी आनन्द सिंह कुशवाहा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय तथा जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें