फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से लाखों का सामान राख

Fri, 19 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव कस्बा स्थित पूर्वांचल बैंक के नीचे गुरुवार की रात मोमबत्ती से एक टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई। इससे स्टोर में रखा करीब 10 लाख रुपये का टेंट का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर अग्नि शमन दस्ता पहुंचा और लोगों की मदद से आग बुझाने लगा। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में हुई       क्षति से टेंट संचालक की हालत खराब है।

चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी मुहम्मद याकूब की चितबड़ागांव कसबे में पूर्वांचल बैंक के नीचे टेंट हाउस संचालित है। गुरुवार की रात टेंट हाउस के गोदाम में मोमबत्ती जलाकर टेंट कर्मी सामानों का मिलान कर रहे थे। सामानों का मिलान करने के बाद मोमबत्ती जलती छोड़कर सो गए।
विज्ञापन


इसी बीच किसी तरह टेंट का कुछ सामान मोमबत्ती की जद में आ गया। जब तक वह वहां सोए लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आग की स्थिति विकराल देख घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी गई। सूचना पर जिला मुख्यालय से फायर सर्विस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग नियंत्रण से बाहर होने लगी तो रसड़ा स्थित फायर स्टेशन से एक और फायर सर्विस की गाड़ी मंगाई गई।

दोनों गाड़ियों के करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक स्टोर में रखे लाखों का सामान जल चुका था। आंखों के सामने टेंट का सामान जलता देख टेंट संचालक के होश उड़ गए। पीड़ित की मानें तो घटना में करीब 10 लाख का सामान जलकर राख हुआ है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें