फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी से 42 हजार की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरियां में शुक्रवार की दोपहर में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दीपक गौतम से बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर 42 हजार रुपये लूट लिए। सीओ बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी दीपक गौतम निवासी सोंहरिया थाना जमानियां जिला गाजीपुर क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के कर्मचारी हैं। शुक्रवार को रेवती थाना क्षेत्र के दो गांवों से साप्ताहिक किस्त को वसूलकर बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के कुसौरा पहुंचे। वहां निकले तो छोटकी सेरियां गांव के पास मुंह पर गमछा बांधे बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर रोक लिया।
सिर पर किसी हथियार से वार कर बैग छीन लिया। इसमें 42 हजार रुपये, कंपनी का टैबलेट और मोबाइल छीन लिया। सिर पर चोट लगने से दीपक वहीं गिर पड़े। पूरी घटना को पास के खेतों में काम कर रहे कुछ लोगों ने देखा और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पीआरबी मौके ओर पहुंची और बांसडीह इंस्पेक्टर संजय सिंह को इसकी सूचना दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें