फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में जगी मतदान की अलख

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं को प्रमाण देते जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस।
विज्ञापन
उप्र सरकार और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को उदित  नारायण ऋषभ महाविद्यालय पिण्डारी प्रांगण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोकतंत्र में जागरूक मतदाता का  महत्व पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसकी विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर डीएम ने  सबसे बुजुर्ग मतदाता नंदजी यादव को अंगवस्त्र देकर सम्मानित कर मतदान के  महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी चुनाव 2017 में  मतदान 75 प्रतिशत से ऊपर करना है। इसके लिए जरूरी है कि सभी पात्रों का नाम  मतदाता सूची में हो और मतदान के दिन बूथ तक जाएं। उन्होंने कहा कि जो  पात्र छूट गये हो, वह 31 अक्टूबर तक फार्म-6 भरकर अपना नाम जोड़वा लें।  पश्चिमी क्षेत्रों की अपेक्षा पूर्वी क्षेत्र में जागरूकता के अभाव के कारण  मतदान प्रतिशत कम रहा है। लिहाजा ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने  का प्रयास किया जा रहा है। कहाकि ग्राम स्तर की कर्मचारी आशा, आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदान के बारे में बताएं। इस मौके पर बीएसए राकेश  सिंह, महाविद्यालय पिंडारी के संस्थापक पं. राजनारायण तिवारी, प्राचार्य  डाॅ. संतोष कुमार, डा. बीजेंद्र, डा. अजीत नारायण ,  एबीएसए ओमप्रकाश, एबीआरसी बृजकिशोर पाठक, एबीआरसी शशिकांत मौजूद  रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें