रोटरी क्लब के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि को मोमेंटो देकर सम्मानित करते नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पदाधिकारी।
रोटरी क्लब बलिया का सत्र 2016-17 में चयनित नए पदाधिकारियों का पद ग्रहण समारोह नगर के एक होटल में सोमवार को आयोजित किया गया। जिसमें गवर्नर रणजीत सिंह ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होेंने कहा कि रोटरी क्लब विश्व स्तर पर समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली अग्रणी संस्था है।
पल्स पोलियो को विश्व स्तर पर समूल नष्ट करने के बाद रोटरी क्लब मानव समाज को साक्षर बनाने का बीड़ा उठाया है। मानव जीवन के स्तर को सुधारने के लिए साक्षरता सबसे महत्वपूर्ण योगदान निभाने का काम करता है। इसी क्रम में नव नियुक्त अध्यक्ष अमिताभ शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब गरीब, कमजोर एवं असहाय की मदद के धेय से कार्य करेगा।
इसके अलावा इंटरनेशनल कार्यों को भी जन-जन तक अपनी टीम के साथ पहुंचाने का काम करेगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार, सुनील चतुर्वेदी, विनोद सिंह, एसएस श्रीवास्तव, अशोक सेठ, पवन सिंह, राजेश जायसवाल, घनश्याम सिंह, डा. नयन सिंह, मिथिलेश सिंह, हर्ष श्रीवास्तव, नवीन सर्राफ सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। संचालन डा. गणेश प्रसाद ने किया।