रोटरी क्लब बलिया व रोटरी ई क्लब की ओर से रविवार को क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र वैना को चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध कराया गया। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, थर्मल स्कैनर, फेस मास्क, पीपी कीट,फेस शिल्ड आदि शामिल है। इसके अलावा सभी आशा वर्कर को पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क उपलब्ध कराया गया।
एसएस श्रीवास्तव ने कहा कि रोटरी क्लब का उद्देश्य मानव कल्याण के लिए कार्य करना है। रोटरी क्लब बलिया के अध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव ने कहा कि वैना हॉस्पिटल की व्यवस्था प्रशंसनीय है। श्रीवास्तव ने कहा कि बहुत जल्द पीएचसी पर नवजात शिशु के लिए बेबी वार्मर की व्यवस्था कराई जाएगी। इस दौरान डॉ. निश्चल पांडेय, अजीत कुमार सिंह, अमिताभ श्रीवास्तव, अजीत कुमार, राजेश जायसवाल, मोहम्मद ताहिर, आनंद, शिव शंकर व डॉ. व्यंकटेश ने किया।