फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार के बल पर दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार-नरायनपुर मार्ग पर मझोस खुर्द प्राथमिक विद्यालय के सामने अंगद कंप्यूटर जनसेवा केंद्र व किराना दुकान पर मंगलवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार को बंधक बनाकर लूटपाट किया और सामान व नकदी लेकर चले गए। दुकानदार ने शोर किया तो आसपास के लोग पहुंचे और दुकान का ताला खोल दुकानदार को बाहर निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मझोसखुर्द निवासी राधेश्याम वर्मा प्रतिदिन की भांति भोजन करने के बाद अपने दुकान के ऊपर छत पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे बोलेरो सवार आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद बदमाश पहुंचे और उनके छत पर चढ़ गए। इसके बाद दुकानदार को जगाकर बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट कर दुकान की चाबी छीन दुकान का ताला खोला और उसमें रखा लैपटॉप व नकदी तीन हजार रुपये, तेल, घी, कोल्ड ड्रिंक, साबुन आदि सामान लेकर दुकानदार को दुकान में बाहर से बंद कर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद दुकानदार ने दुकान के अंदर से शोर मचाया। वही मझोस नाथ मंदिर के पुजारी बाबा राघव दास सुबह करीब तीन बजे उठे तो आवाज सुन पहुंचे तो देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है। इसके बाद दुकान को खोलकर दुकानदार को बाहर निकाला। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें