फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी के संपर्क में आए 38 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिया सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आए 38 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देर शाम स्थानीय सीएचसी पर लगे कैंप में कोरोना जांच के लिए अपना सैंपल दिया। इस मौके पर भाजपा नेता उपेंद्र नाथ पांडेय, विजय कुमार गुप्ता ने मंत्री उपेंद्र तिवारी की अपील पर सभी कार्यकर्ताओं से अपनी कोरोना जांच कराने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कैंप प्रभारी डॉ. राकीफ अख्तर ने बताया कि स्थानीय सीएचसी पर नियमित रूप से कोरोना जांच के लिए कैंप के माध्यम से सैंपल लिया जा रहा है। जांच टीम में युसुफ अहमद, संतोष यादव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहे।
राज्यमंत्री के स्वस्थ होने के लिए किया हवन पूजन
प्रदेश सरकार के खेलकूद व युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी के कोरोना संक्रमण से शीघ्र ही निजात पाने के लिए कस्बा स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगला में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व वार्ड नं 48 से जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी भानु दुबे के नेतृत्व में भाजपा के गड़वार मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा हवन पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर फेफना विधानसभा के संयोजक टुनटुन उपाध्याय, शंकर तिवारी, योगेश राय, दीनानाथ राजभर, प्रमोद तिवारी, मुकुल द्विवेदी, सुशील दुबे, पूर्व ग्राम प्रधान आफत बाबा, राजेश मिश्रा, पिंटू उपाध्याय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हवन पूजन का कार्य पंडित राकेश तिवारी ने कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें