बलिया। परिवहन मुख्यालय की ओर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस स्टॉप का निर्माण कराए जाने का निर्देश दिया गया, जिसके चलते अधिकारियों को मार्गों का सर्वे कर स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया था और परिवहन विभाग की ओर से सर्वे का कार्य पूरा करके रुट चार्ट आदि क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जा चुका है। इनमें करीब आठ नए रुट चिह्नित किए गए है, जहां बलिया परिवहन विभाग जल्द ही नई बसों का संचालन करने की तैयारी में है। इसके अतिरिक्त परिवहन मुख्यालय की ओर से ऐसी ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराया जाएगा, जो हाइवे के निकट हैं। जिन मार्गों पर बसें संचालित की जा रही है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में बस/ यात्री शेल्टर के निर्माण के लिए संचालित मार्ग पर स्थान चिन्हित कर उनकी सूची क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय आजमगढ़ में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिस पर परिवहन विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। बलिया परिवहन विभाग की ओर से उन मार्गों का सर्वे शीघ्र ही शुरु किया जाएगा, जिन पर डिपो की बसें संचालित की जाती है। इसके साथ ही उस मार्ग पर ऐसे कितने गांव हैं, जहां बस/यात्री शेल्टर नहीं है। साथ ही कितनी ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप हैं। इन सब की जानकारी विभाग द्वारा तैयार की जाएगी।
इस रुटों पर चलेंगी बसें
- मनियर, चांदपुर, मांझी, रेवती, सिकरिया, इब्राहिमपट्टी, ताखा व पूर
मुख्यालय की ओर से ग्राम पंचायतों में बस स्टॉप का निर्माण कराए जाने के लिए जानकारी मांगी गई थी। जिन मार्गों पर बसें संचालित नहीं की जाती है, उनका सर्वे कराकर क्षेत्रीय कार्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिनमें जिले के आठ नए रुट शामिल है।
-राकेश कुमार श्रीवास्तव, एआरएम, बलिया डिपो।
----------