फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नवरतनपुर में बिगड़ी रोडवेज बस, 30 यात्री थे सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बेल्थरारोड रोडवेज डिपो की बस यात्रियों को लेकर मंगलवार की दोपहर में बलिया के लिए रवाना हुई। नवरतनपुर के पास खराब हो गई।
विज्ञापन

बस के बीच रास्ते में खराब होने से सवार सिकंदरपुर और बलिया जाने वाले करीब 30 यात्रियों को काफी परेशानी हुई। बस के खराब होने के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए चालक और परिचालक ने पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज बस से उन्हें भेजने की व्यवस्था की।
इसके चलते यात्रियों को कुछ राहत मिली, लेकिन बीच रास्ते बस खराब होने से उन्हें काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। बेल्थरारोड रोडवेज डिपो में बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप भी संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद चलती बस के इंजन से धुआं निकलने और रास्ते में खराब होने की घटना ने बसों के नियमित मेंटेनेंस और तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस संबंध में एआरएम ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण बस अचानक खराब हो गई। बसों की नियमित जांच में लापरवाही के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें