फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हाथ लगाने पर उखड़ी सड़क, रोकवाया काम

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र के ​शिवरामपुर चट्टी से बकवा गांव तक जाने वाली मानक की अनदेखी कर बनाई सड़क का नि
विज्ञापन
बांसडीह। शिवरामपुर चट्टी से बकवा तक बन रही करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कार्य रुकवा दिया। उनका कहना है कि सड़क बनने के महज दो दिन बाद ही उखड़ने लगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि सड़क की पिच हाथ लगाने पर ही उखड़ रही है। कहा कि बारिश में सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। लोगों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर मानक के अनुरूप दोबारा सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं होने देंगे।ग्रामीण पुष्पराज सिंह, वकील सिंह, तेज प्रताप सिंह, अविनाश सिंह, सोमू सिंह, कुंदन सिंह, अमृत सिंह और धनंजय सिंह सहित अन्य लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की जांच कराकर मानकों के अनुरूप सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वे जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। चक्का जाम और आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग को अवगत कराया जाएगा। जांच में गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।- अभिषेक प्रियदर्शी, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें