फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर न चेतावनी बोर्ड, सेफ्टी ऑडिट के बिना खोल दी सड़क

विज्ञापन
नगर के भीटी  में बना डिवाइडर।
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त भीटी चौराहे और घोसी कस्बे में लोक निर्माण विभाग की ओर से यातायात सुधार के नाम पर बनाया गया नया डिवाइडर अब हादसों का कारण बन गया है। जिम्मेदारों ने बिना सेफ्टी ऑडिट, बिना रेडियम पट्टी और बिना चेतावनी बोर्ड के ही सड़क आवागमन के लिए खोल दिया है। ऐसे में रात में लो-विजिबिलिटी के कारण वाहन सीधे डिवाइडर से टकरा रहे हैं। जाम और दुर्घटनाओं से मुक्ति दिलाने के लिए नगर के भीटी चौराहे पर विभाग की ओर से इस चौराहे के चारों ओर 100/100 मीटर का डिवाइडर बनाया गया है। इस पर 1.50 करोड़ रुपये की लागत से इसका नया स्वरूप विकसित किया गया है। मानक के अनुसार नए डिवाइडर पर थर्मोप्लास्टिक पेंट, रेडियम टेप और दोनों छोर पर ब्लिंकर लगाना अनिवार्य है। लेकिन भीटी चौराहे पर बने डिवाइडर पर एक भी चेतावनी बोर्ड नहीं है। नगर पालिका और पीडब्ल्यूडी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। रात में स्ट्रीट लाइट बंद होने से खतरा और बढ़ जाता है। जिम्मेदारों की इस उदासीनता के चलते बीते अप्रैल माह में तीन दिन में भीटी में डिवाइडर से तीन वाहन टकरा गए थे। इसमें पहला हादसे में बलिया मोड़ से आ रही एक पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस हादसे में चालक घायल हो गया था, जबकि आवागमन भी 40 मिनट तक प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन


बिना चौड़ीकरण के बनाया डिवाइडर
मऊ। लोक निर्माण विभाग की ओर से घोसी नगर पंचायत के मझवारा मोड़ पर डिवाइडर बनाया गया है। 400 मीटर तक बने इस डिवाइडर पर न तो कोई स्ट्रीट लाइट लगी हैं न ही सड़क किनारे कोई चौड़ीकरण किया गया। न ही कोई रेडियम पट्टी लगाई गई हैं, अंधेरे के चलते यह डिवाइडर जाम की समस्या दूर करने के बजाय मुसीबत बन रहा है। दो माह पहले ही इसी डिवाइडर के अगले हिस्से पर सर्वोदय कॉलेज के सामने ऑटो टकरा गया था। इस हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त होने के चलते चालक घायल हो गया। वर्तमान में चौड़ीकरण न होने के चलते यह डिवाइडर बनने के बाद जाम की समस्या बढ़ गई है।

आजमगढ़ मोड़ पर डिवाइडर के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
मऊ। नगर पालिका ने 2018 में जाम की समस्या का निजात दिलाने के लिए आजमगढ़ मोड़ से रामजानकी मंदिर तक डिवाइडर बनाया गया है। नगर के मुख्य मार्ग के बीचोबीच बन जाने के बाद भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की पार्किंग से सड़क संकरी हो गई है, जबकि इसी मार्ग पर रोडवेज डिपो भी हैं, जिससे हर दिन 100 से अधिक रोडवेज बसों की आवाजाही के साथ सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
भीटी में जाम की समस्या को लेकर डिवाइडर तो बनाया गया है लेकिन जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है। हादसों के बाद भी यहां उजाले की व्यवस्था नदारद है, किसी बड़े हादसे के बाद जिम्मेदार इस कमी को दूर करने की कोशिश में जुटेंगे। सतीश गुप्ता व्यापारी भीटी
डिवाइडर बनाया लेकिन जाम की समस्या को दूर करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किया गया। स्थिति यह है कि सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से अब यह मार्ग और संकरा होने के जाम की समस्या और बढ़ गई है। शैलेष कुमार अनोखे व्यापारी भीटी
-
कोट
नगर में बने डिवाइडर के अगले हिस्से में रिफ्लेक्टर लगाया गया है, जल्द ही पूरे हिस्से में लगाने की कवायद की जाएगी। रही बात चौड़ीकरण की तो भीटी में इसे पूरा कर लिया गया है। सुदामा प्रसाद अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें