सहतवार-बांसडीह मार्ग के निर्माण को लेकर बद्री सिंह चौराहे पर चक्का जाम के दौरान नारेबाजी करते छा?
- फोटो : BALLIA
सहतवार/ केवरा। सहतवार-छाता-बांसडीहरोड मार्ग की मरम्मत के लिए क्षेत्र आनंद प्रकाश पांडेय और मनीष सिंह का बद्रीनाथ सिंह चौराहे पर अनशन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके बाद भी अधिकारियों की ओर से सड़क मरम्मत की मांग को गंभीरता से नहीं लिया गया। इस नाराज स्थानीय युवाओं ने शुक्रवार को चारों तरफ से नाकेबंदी कर जगह-जगह सहतवार-बांसडीह रोड पर जाम कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम सुबह दस बजे से तीन बजे तक चला?
सड़क जाम की सूचना पर सीओ बांसडीह दीपचंद्र और एसडीएम बांसडीह दुष्यंत कुमार मौर्य मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से बात की। इसके बाद एसडीएम ने उनकी बात जिलाधिकारी से कर्राई। अनशनकारी मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े थे। इसके बाद अपर जिलाधिकारी रामआसरे व एएसपी संजय कुमार, अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मार्च में सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिकारियों ने जूस पिलाकर अनशनकारियों का अनशन खत्म कराया।
जर्जर सहतवार-छाता-बांसडीहरोड की मरम्मत या नए सिरे से निर्माण कराने की मांग को लेकर समाजसेवी आनंद प्रकाश पांडेय और मनीष सिंह दस फरवरी से बद्रीनाथ सिंह चौराहे पर क्रमिक अनशन पर बैठे थे। इसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो नाराज क्षेत्र युवाओं ने शुक्रवार को बद्रीनाथ सिंह चौराहे पर सहतवार-छाता मार्ग, चैनराम बाबा इंटरमीडिएट कॉलेज मार्ग, चैनराम बाबा गेट मार्ग, हल्दी मार्ग, महुआ मोड़ के पास रेवती बांसहीह कचहरी मार्ग पर बांसबल्ली, कुर्सी लगाकर रोड को जाम कर दिया। इससे रेवती-बांसहीह कचहरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आलम यह रहा कि दो पहिया वाहन तक नहीं जा पा रहे थे। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्यों तक जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह, रेवती प्रभारी शैलेश सिंह, सहतवा प्रभारी मंटू राम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।