फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा पर सड़क पुल का निर्माण होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आरा फोरलेन से महुली होते हुए कर्णछपरा के जिन बाबा के स्थान तक दो लेन की सड़क बनेर्गी। इसके अलावा महुली घाट पर गंगा पर सड़क पुल का निर्माण कार्य भी अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होगा। इसके लिए पिछली सरकार ने ही स्वीकृति दे दी थी। इस पर लगभग 600 करोड़ रुपये खर्च होंगे। डीपीआर बन चुकी है, टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

वे मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में जो भी योजनाएं स्वीकृति हुई हैं, सब पर काम होगा। इसके लिए लगातार विभाग के मंत्रियों के संपर्क में हूं। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, हर घर नल जल का कार्य निर्धारित समय से पूरा होगा। बलिया-आरा नई रेल लाइन का कार्य भी जल्द शुरू होगा, इसके लिए भी कार्रवाई चल रही है। कहा कि लालगंज में प्रस्तावित 33/11 केबीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य भी अगले वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगा। इसके लिए भूमि चयन करने का निर्देश प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग को दिया है। कहा कि अभी भी देश के कृषि योग्य जमीन के 60 प्रतिशत भाग पर एक ही फसल की खेती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें