फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पक्ष और विपक्ष आए आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। ग्राम पंचायत पकड़ी में मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव में कराए गए कार्यों की जांच की। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के बीच कई बार तकरार की स्थिति भी बनी, लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से मामला शांत हो गया। इस दौरान जांच टीम ने मात्र 13 बिंदुओं पर ही जांच की। शिकायतकर्ता द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए कुल 31 कार्यों में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। टीम के सदस्यों के निर्धारित समय से देर से पहुंचने के कारण समस्त बिंदुओं पर जांच नहीं हो पाई। प्रधान पक्ष का कहना था कि शिकायतकर्ता ने तथ्यहीन आरोप लगाए थे, जिस पर जांच अधिकारी ने मौका मुआयना किया। शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह का आरोप है कि जांच अधिकारी द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है। मामले में खानापूर्ति की गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर जांच की गई है। शेष बिंदुओं के लिए कोई अन्य तिथि निर्धारित कर जांच पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें