फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के लिए लगाया जाम

Sun, 30 Nov 2014 10:56 PM IST
बलिया, रसड़ा, संवाददाता
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत आठ महीने से ट्रांसफार्मर फुंकने की वजह से कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव महतवार और रसूलपुर में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को रसड़ा-मऊ मार्ग पर जाम  लगा दिया।
विज्ञापन


इससे दो घंटे तक यातायात ठप हो गया व वाहनों की लंबी कतार लग गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बिजली के अभाव में खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही एवं बिजली के उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल मिश्र ने ट्रांसफार्मर मंगवाया इसके बाद गांववालों ने जाम समाप्त किया।
   महतवार गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत आठ माह से फुंका पड़ा है। इससे महतवार एवं रसूलपुर में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने इस दिशा में कई बार बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया।
विज्ञापन


 इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया, जिससे नाराज होकर दोनों गांव के लोगों ने रविवार को रसड़ा-मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। गांववालों का कहना है कि बिजली के अभाव में सिंचाई नहीं हो पाई,

 जिससे उनके लाखों की फसल नष्ट हो गई है। प्रशासन से इसकी मुआवजे की भी मांग कर रहे थे। वहीं आपूर्ति नहीं होने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से बिजली की बील भेज दी जा रही है।

इसके साथ ही 63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे थे।  करीब दो घंटे तक जाम लगे रहने के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अनिल कुमार मिश्र ने बिजली विभाग से एक 63 केवीए तथा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाया।

साथ ही फसलों की क्षतिपूर्ति तथा बिजली बिल माफ करवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद गांववालों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान कोतवाल संदीप कुमार सिंह ने भी अपने हमराहियों के साथ जाम स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें