फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बलिया में दो लोगों की माैत..., बेटी के यहां से लाैट रहा था परिवार, पेड़ से टकराई कार; पांच की हालत गंभीर

Sat, 22 Feb 2025 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

कार में सवार परिवार के साथ हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर बांसडीह कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डाॅक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केथौली पेपर मिल के पास शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए बांसडीह सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।

दोकटी के घतुरी टोला निवासी व प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश गोंड परिवार और नाते-रिश्तेदारों के साथ गाजीपुर के महडोर गांव स्थित लड़की के यहां कलेवा लेकर गए थे। देर रात सभी लोग घर लौट रहे थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार की कार कैथौली पेपर मिल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई गई।
विज्ञापन


राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने संजय गोंड (28) पुत्र शिव शंकर व कुबेर शाह (38) पुत्र शिवजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस घटना में 
लड्डू (7) पुत्र संजय, जय शंकर (38) पुत्र नूरी यादव, अभिषेक कुमार (18) वर्ष पुत्र ओमप्रकाश निवासी दक्षिण टोला, प्रीतम (22) पुत्र पुरुषोत्तम निवासी धतूरी टोला, अमित कुमार (42) पुत्र हीरालाल निवासी बलुआ घायल हो गए।

सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस बाबत बांसडीह प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि सभी घायलों का इलाज कराया जा रहा है। शव को पोस्मार्टम के बाद स्वजनों को सौंपा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें