फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: फार्मर रजिस्ट्री की गति धीमी, 31 मार्च तक कराना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फार्मर रजिस्ट्री की आखिरी तारीख का शासन ने बढ़ा दी है। लेकिन 31 मार्च तक हर हाल में फार्मर रजिस्ट्री करानी है। शासन ने भूमिधर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य किया है।
विज्ञापन

इसको लेकर कई तरह की अड़चनों का सामना किसानों का करना पड़ रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी होनी है। इसकी तैयारी में कृषि विभाग जुटा हुआ है लेकिन फार्मर रजिस्ट्री कराना भी विभाग के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिले में 4.55 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 1.70 लाख किसानों की फार्मर रजिस्ट्री हो सकी है। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में डेढ़ माह का समय शेष है। ऐसे में 31 मार्च तक शेष किसानों की फार्मर आईडी बनाना कृषि विभाग के लिए चुनौती है। शुक्रवार तक 37.20 प्रतिशत किसानों ने फार्मर आईडी बनवाया लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें