फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना जांच के बिक रहा आरओ प्लांट का पानी

Sun, 16 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में पानी में आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा  होने के कारण पानी दूषित हो गया है और इसके मद्देनजर क्षेत्र में आरओ का पानी खूब बिक रहा है। यह धीरे-धीरे क्षेत्र में उद्योग का रूप लेता जा रहा  है। लोग तो पानी को शुद्ध समझकर खरीद रहे हैं। लेकिन इसकी गारंटी देने वाला  कोई नहीं है कि पानी शुद्ध ही है। किसी के पानी के सैंपल की जांच जल निगम  द्वारा नहीं की गई है।
विज्ञापन


बैरिया तहसील दो नदियों के बीच बसे होने के कारण  पानी दूषित एवं आर्सेनिकयुक्त हो गया है। जिसके कारण गावों में पीने का  पानी खरीदकर पीने का प्रचलन बढ़ गया है। साथ ही रेलवे  स्टेशनों पर सरकार  रेलनीर ट्रेड मार्का पानी की बोतल बेचने का फरमान जारी किया है। लेकिन  सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के साथ ही कई स्टेशनों पर लोकल पानी की बोतल बेची  जा रही है। मजबूर यात्री करें तो क्या करे अपनी प्यास बुझाने के आगे वे  पानी को खरीद लेते हैं।

गांवों मे आरओ का पानी पीने का चलन बढने के कारण  पानी को बेचने के लिये भी व्यवसायियों की नजर भी इस उद्योग पर है। जिससे  दिन प्रतिदिन आरओ प्लांट खुल रहा है।
विज्ञापन

 यहां तक कि पानी का 20 लीटर वाला जार घर पहुंचा कर प्रति जार 20 से 25 रुपये लिये जा रहे है। चट्टी चौराहा व  रेलवे स्टेशनों पर भी लोकल पानी की बोतल बेची जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें