फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल के लिए यूपी टीम में चुनी गईं बलिया की रितिका

विज्ञापन
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए उप्र टीम में चयनित रितिका यादव को सम्मानित करते कॉपरेटिव ब
विज्ञापन
नरही। 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बलिया की रितिका यादव उत्तर प्रदेश की अंडर-14 बालिका टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 23 से 28 नवंबर तक महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित होगी। रितिका के चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

ब्लॉक व्यायाम शिक्षक एवं प्रशिक्षक नीरज राय ने बताया कि नरही निवासी रितिका बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय की छात्रा हैं। वॉलीबॉल का प्रशिक्षण उन्हीं से लिया है। रितिका का चयन सितंबर में प्रयागराज में आयोजित प्रदेशीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले यूपी टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर प्रयागराज में आयोजित होगा।
सागरपाली में खेल महोत्सव के दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने रितिका को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षक नीरज राय के प्राथमिक विद्यालय नरही स्थित प्रशिक्षण शिविर के पांच खिलाड़ी पिछले वर्ष भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं।
विज्ञापन

रितिका की उपलब्धि पर बीएसए मनीष कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत राय, अध्यक्ष डॉ. कुंवर अरुण सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह और खेल जगत से जुड़े लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें