फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, लाल निशान से 35 सेमी ऊपर बहर रही

विज्ञापन
बांसडीह क्षेत्र में सुलतानपुर गांव में फैला बाढ़ का पानी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड। पिछले तीन दिनों से सरयू के जलस्तर में घटाव होने के बाद बुधवार की सुबह से वृद्धि का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। जिससे बाढ़ की आशंका प्रबल हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बुधवार की शाम जलस्तर 64.360 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो लाल निशान 64.010 से 35 सेंटीमीटर अधिक रहा । आयोग का कहना है कि आधा सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। आयोग ने अगले 24 घंटे में जल स्तर में वृद्धि जारी रहने का पूर्वानुमान किया है। इससे तटवर्ती दर्जनों ग्रामों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहम गए हैं।
विज्ञापन

डेंजर जोन में बसें गांवों में घुसा सरयू का पानी
बांसडीह। घाघरा नदी के तेवर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। डेंजर जोन में बसे गांवों में नदी का पानी घुस गया है। सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर खराब हो रही है। बुधवार को अचानक सरयू में चार दिनों के घटाव के बाद बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय जल आयोग द्वारा सुबह आठ बजे घाघरा के डीएसपी हेड पर 64.150 तथा शाम को चार बजे 64.360 दर्ज किया गया। घाघरा की उफनाती बेलगाम लहरें तटवर्ती क्षेत्रों में कहर बरपा रही है। क्षेत्र के तटवर्ती गांवो के कई घरों में नदी का पानी घुस गया है। बता दें कि नदियों के जलस्तर में लगातार कभी वृद्धि हो रही है तो कभी नदी का पानी घट रहा हैं। लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से तटवर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें