फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़क पर धान रोप जताया विरोध

Mon, 18 Jul 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
धान रोपते लोग
विज्ञापन

विज्ञापन

बैरिया क्षेत्र के नवका गांव-बलिहार सड़क मार्ग पर कीचड़ और जलजमाव होने से गुस्साए नवका गांव और मानिक छपरा के बाशिंदों ने भाजपा नेता मुक्तेश्वर सिंह के नेतृत्व में सड़क पर धान की रोपाई की।


इस दौरान मुक्तेश्वर सिंह ने कहा कि एक दशक से भी अधिक समय से नौका गांव से बलिहार अस्पताल तक करीब ढाई किमी मार्ग क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर जल जमाव हो जाने से बलिहार, रामपुर, दीघार, कंचनपुर, पियरौटा, नवका गांव, मानसिंह छपरा, मून छपरा अचलगढ, गंगा पाण्डे के टोला, रामगढ़ आदि के हजारों की आबादी को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, स्कूल-कालेज बाजार बलिया मुख्यालय पर जाना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन


यहां के जनप्रतिनिधि विकास का ताल ठोंक रहे हैं। वे खुद ही सड़क मार्ग को दो बार देख कर चुप्पी साध रखे ह।ैं क्या यही विकास है? वहीं गांव के बीरेंद्र सिंह डॉक्टर विष्णु कांत त्रिपाठी आनंद सिंह आदि ने कहा कि गंगा पांडे के टोला से नवका गांव तक 1600 मीटर प्रधानमंत्री सड़क मार्ग को बना दिया गया है। जबकि नौकागांव से बलिहार अस्पताल तक ढाई किमी तक का मार्ग एक दशक से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि एक माह के अंदर सड़क ठीक नहीं हुई तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन और अनशन पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर उमाकांत तिवारी, सरस्वती देवी, शारदा देवी, चंपा देवी, मंजू देवी, हीरा कमकर, मोहन राम, प्रभा शंकर सिंह, पुनीत सिंह, वीरेंद्र पासवान, श्रीकांत तिवारी आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन


उधर इस सिलसिले में मुक्तेश्वर सिंह ने रविवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिकायत किया कि नौका गांव से बलिहार अस्पताल तक ढाई किमी सड़क मार्ग के निर्माण के लिए आवंटित धन का आहरण कर बंदरबांट कर लिया गया है। जबकि सड़क जस की तस बनी हुई है। डीएम ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें