फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर 113 विद्युत बिलों का हुआ संशोधन, 6.21 लाख जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय अंतर्गत कुल चार स्थानों पर गुरुवार को बिल सुधार कैंप का आयोजन किया गया। इसमें कुल 138 बिलों के सापेक्ष 113 का संशोधन किया गया। कुल 51 उपभोक्ताओं ने 6.21 लाख रुपये बकाया बिल जमा किया।
विज्ञापन

विशुनीपुर विद्युत सब स्टेशन पर 13 उपभोक्ताओं के बिल को 2.53 लाख किया गया और सात उपभोक्ताओं ने 1.40 जमा किया। इसी तरह रामपुर स्थित खंडीय कार्यालय पर 35 उपभोक्ताओं के 63.3 लाख की धनराशि संशोधित करने को मिली। इसमें 28 उपभोक्ताओं के 12 लाख की धनराशि तय हुई और 16 उपभोक्ताओं ने 2.66 लाख जमा किया। सोहांव विद्युत उपकेंद्र पर 45 उपभोक्ताओं के 8.36 लाख संशोधन को मिला। 38 उपभोक्ताओं के बिल को दुरुस्त कर कुल 2.56 लाख किया गया, जिसमें 20 उपभोक्ताओं ने 1.3 लाख जमा किया। फेफना में कुल 34 उपभोक्ताओें का 2.85 लाख का बिल निर्धारित किया गया। इसमें आठ उपभोक्ताओं ने 85 हजार रुपये बकाया बिल जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें