फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व संग्रह अमीन संघ का मना सातवां स्थापना दिवस

विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित ड्रामा हाल में राजस्व संग्रह अमीन संघ के स्थापना दिवस पर बोलते जिलाध्यक्ष लालबा - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश का सातवां स्थापना दिवस शनिवार को कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के भवन में जनपदीय शाखा की ओर से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष लालू यादव ने अमीन संघ की स्थापना एवं संघर्ष के इतिहास पर प्रकाश डाला। कहा कि संघ ने अपने संघर्षों के बल पर अपने संग वर्ग के सेवा शर्तों में काफी सुधार कराया है। इसके कारण आज हमारे साथी राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नति पाते हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री वेद प्रकाश पांडेय ने सातवां स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि राजस्व संग्रह अमीन संघ परिषद का अभिन्न अंग है और संघर्षों का साथी है। आशा है आप इस संघर्ष के इतिहास को बनाए रखेंगे। परिषद के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अमीन संघ परिषद का संबंध वर्षों पुराना है। इस संवर्ग के साथी शिवबरन यादव राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री पद पर सुशोभित कर रहे। पूर्वांचल के प्रभारी विजय सिंह ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आगे के संघर्षों को बनाए रखने में ज्ञान देने की अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, मंत्री बिहारी सिंह, केदार नाथ तिवारी, कमलेश तिवारी, रवि शंकर गुप्ता, अभिषेक सिंह,प्रमोद पांडेय, मोहन सिंह, राधेश्याम यादव, रणजीत सिंह, राजेश चौहान, हरिराम, मनोज सिंह, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

कुछ खास है यह गांव हथौज: शंभूनाथ।- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें