जिले में छठवें चरण में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सात फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए निर्वाचन कार्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। रिटर्निंग आफिसर के लिए कागजात आदि की व्यवस्था में कर्मचारी जुट गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में सातों विधानसभा के लिए अलग-अलग नामांकन स्थल बनाए गए हैं। जिसके लिए बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था भी शुरू हो चुकी है। कलेक्ट्रेट में सभी विधानसभा के लिए नामांकन स्थल की बैरिकेडिंग शुरू हो गई। अलग-अलग स्थलों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है।
जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों का नामांकन सात फरवरी को 11 बजे से शुरू होगा। इसको लेकर चुनाव अधिकारियों ने अपने विभागीय कार्य तेजी से निबटा रहे हैं। निर्वाचन कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारियों की ड्यूटी भी लगनी शुरू हो गई है। बेल्थरारोड विस क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम बेल्थरारोड होंगे जिनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप संचालक चकबंदी बलिया है। रसड़ा विस के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम रसड़ा हैं इनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को बनाया गया।
सिकंदरपुर विस क्षेत्र के लिए एसडीएम सिकंदरपुर को रिटर्निंग आफिसर हैं और इनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। फेफना विस के लिए रिटर्निंग आफिसर एसडीएम बलिया हैं जिनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष तहसीलदार बलिया माडल तहसील है। बलिया विधानसभा के लिए रिटर्निंग आफिसर एसडीएम सदर हैं। जिनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उपजिलाधिकारी सदर है। बांसडीह विधानसभा के लिए रिटर्निंग आफिसर एसडीएम बांसडीह हैं। जिनका नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष एडीएम वित्त एवं राजस्व है वहीं बैरिया विस के रिटर्निंग आफिसर एसडीएम बैरिया हैं। जिनका नामांकन स्थल सीआरओ न्यायालय कक्ष को बनाया गया है।