फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में हत्या का खुलासा: अवैध संबंध में पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या, टुकड़ों में काटकर फेंका था शव

Tue, 13 May 2025 05:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में हत्या के आरोपी समेत दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घटना में शामिल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीआरओ के सेवानिवृत्त कर्मचारी की हत्या किसी और ने नहीं उसकी पत्नी ने ट्रक ड्राइवर प्रेमी और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर की थी। बलिया में देवेंद्र की हत्या के बाद शव को काटकर सिकंदरपुर के दियारे में फेंका गया था। देवेंद्र की छोटी पुत्री ने मां और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मृतक देवेंद्र यादव की पत्नी माया देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन


कड़ाई के बाद पूरी सच्चाई बाहर आ गई। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। फिर मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अनिल यादव समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। अनिल के पैर में गोली लगी है।

ये है पूरा मामला
सिकंदरपुर के ख्रीद दियारा क्षेत्र में दो दिन पहले हाथ और पैर जैसे मानव अंग बरामद हुए थे। अगले दिन सोमवार को झाड़ियों के बीच स्थित एक पुराने कुएं से शेष धड़ भी बरामद हो गया। पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी देवेंद्र राम (62) के रूप में हुई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; तस्वीरें: काशी दौरे पर सीएम योगी, विश्वनाथ धाम में लगाई हाजिरी, बाबा कालभैरव का पूजन कर बच्चों को दिया चॉकलेट

2023 में सेवानिवृत हुए थे देवेंद
बीआरओ में कार्यरत देवेंद्र दिसंबर 2023 में सेवानिवृत हुए थे। करीब डेढ़ दशक से उनका परिवार शहर कोतवाली के बहादुरपुर स्थित मकान में रहता था। रिटायर्ड होने के बाद देवेंद्र ज्यादातर गांव पर ही रहते थे। कभी कभार ही उनका शहर स्थित आवास पर आना जाना होता था। देवेंद्र की बड़ी बेटी अंजलि जयपुर में रहती है। दूसरी पुत्री नोएडा और छोटी बेटी कोटा में रह कर परीक्षा की तैयारी करती है।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Accident: गैस सिलिंडर लदे ट्रक ने मारी टक्कर, सड़क पर गिरने के बाद युवक को कुचला; मौत के बाद हंगामा

दत्तक पुत्र विहान हॉस्टल रहा कर पढ़ाई करता है। शहर के मकान पर पत्नी माया ज्यादातर अकेले ही रहती थी। मृतक के भतीजे अतुल कुमार ने बताया था कि शुक्रवार को उनकी छोटी पुत्री सुप्रिया कोटा से आ रही थी। इसे लेने के लिए बक्सर जाने की बात कह कर सुबह 8:30 बजे गांव (हरिपुर) से शहर आवास के लिए निकले थे। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट थाकि वे पूर्वाह्न 11:49 पर बहादुरपुर स्थित अपने आवास पर मौजूद थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला।

Trending Videos
विज्ञापन

घर में की गई हत्या

मुठभेड़ में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र की हत्या उनके घर में की गई। आरोपी अनिल यादव, देवेंद्र की पत्नी का प्रेमी था। उसने फौजी के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर को काटकर टुकड़े कर दिए। हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए अनिल ने इसे बेलोरो गाड़ी में अपने गांव खरीद ले गया। शव के टुकड़ों को अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया। दोनों हाथ और पैर एक बगीचे में फेंके गए, जबकि सिर और धड़ को पास के एक कुएं में डाल दिया गया। इस क्रूरता ने पुलिस के लिए भी जांच को चुनौतीपूर्ण बना दिया था। 
 
पुत्री ने मां पर लगाया था हत्या का आरोप 
इस सनसनीखेज मामले का खुलासा मृतक फौजी की बेटी अम्बली गौतम ने किया। उसने पिता देवेन्द्र कुमार की  हत्या अपनी मां माया देवी व उसके सहयोगी अनिल यादव आदि के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमे के आधार पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने माया देवी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया और मामले का खुलासा कर दिया। 

माया देवी और मिथिलेश पटेल की निशानदेही पर देवेन्द्र कुमार का धड़ खरीद दरौली के कुएं से बरामद किया गया। सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान मुख्य आरोपी अनिल यादव ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। 

मुठभेड़ में अनिल यादव के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने अनिल के साथी सतीश को भी दौड़ाकर पकड़ लिया। सतीश के पास से कट्टा, कारतूस, मोटरसाइकिल बरामद की।

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध मुख्य कारण हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें