फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट देख चहक उठे बच्चे

Mon, 18 May 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईएससीई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे सोमवार को दोपहर बाद जैसे ही घोषित हुए, सफल छात्र खुशी से झूम उठे। दसवीं और बारहवीं दोनों में ही जिले में होली क्रास कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान पाया है।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में प्रियंका और दसवीं में सर्वज्ञ प्रतीक ने परचम लहराया है। परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। सुबह से छात्र-छात्रा अपने रिजल्ट का इंतजार मोबाइल और साइबर कैफे पर करते रहे।

 जिले में होली क्रास कान्वेंट स्कूल, सेंट थामस कान्वेंट स्कूल, कैस्टल ब्रिज कान्वेंट स्कूल में सीआईएससीई बोर्ड के छात्र-छात्राएं थे। सोमवार को रिजल्ट निकलने की सूचना पहले से थी।
विज्ञापन


 दोपहर तक रिजल्ट जानने के लिए बच्चे और उनके अभिभावक उत्सुक थे। साइबर कैफे और मोबाइल के माध्यम से बच्चों ने रिजल्ट जाना। होली क्रास कान्वेंट स्कूल भी बच्चों को रिजल्ट सुनाने के लिए खुला था।

रिजल्ट घोषित होते ही सफल बच्चों के अभिभावकों ने उनका माथा चूम लिया और हौसला बढ़ाया। मिठाईयां खिलाकर कर खुशी का इजहार किया। हाईस्कूल में  होली क्रास कान्वेंट स्कूल के सर्वज्ञ प्रतीक 97.20 फीसदी अंक पाकर जिले में पहले स्थान पर रहे।

 पलक केजरीवाल 96.80 पाकर दूसरे, शिवांगी सिंह 96.20 पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में इसी स्कूल की प्रियंका 97.75 फीसदी अंक पाकर पहले स्थान पर रहीं, जबकि शिप्रा उपाध्याय 96.75 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर और 96.25 फीसदी अंक पाकर किशन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें