रेलवे स्टेशन पर स्थित तत्काल रेलवे टिकट आरक्षण को बिना सूचना के बंद किए जाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। पैसेंजर ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोके रखा।
पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर ट्रेन रवाना कराया। इसके बाद यात्रियों ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन रेलवे अधीक्षक सुरेंद्र राम को सौंपा।
यात्रियों का आरोप था कि रविवार रात से ही हम लोग तत्काल आरक्षण टिकट खिड़की पर लाइन लगाए थे लेकिन सोमवार सुबह स्टेशन अधीक्षक सुरेंद्र राम ने कहा कि कर्मचारी के अभाव में टिकट नहीं कटेगा।
इतना सुनने के बाद यात्री भड़क गए और स्टेशन अधीक्षक तथा रेल प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इसके बाद शाहगंज-बलिया पैसेंजर ट्रेन को करीब 10 मिनट तक रोक दिया। इस मौके पर अभिषेक पांडेय, शिवशंकर रावत, हरिकेश पांडेय, अनुराग गुप्ता, अभिषेक सिंह, रमेश कुमार, राजेंद्र, सुरेश, महेश आदि मौजूद रहे।