फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी से लाइनमैन तक को दी जाएगी वसूली की जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एकमुश्त समाधान योजना के तहत बकायेदारों से वसूली के लिए विद्युत विभाग के कर्मी घर घर पहुंचेंगे। इसके लिए अधिकारी से लेकर लाइनमैन को बतौर लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत विभाग अधिक से अधिक बकायेदारों से वसूली को लेकर रणनीति बनाने में जु्ट गया है। बताया जाता है कि बीते 40 दिनों में 255952 बकायेदारों के सापेक्ष महज 21229 बकायेदारों ने बकाया जमा किया। अब शासन की ओर से इसकी समय सीमा 15 दिसंबर बढ़ा दी है। इसको देखते हुए अब विभागीय अधिकारी भी वसूली को लेकर रणनीति बना रहे हैं। अधिकारियों की मानें तो अब अधिकारी से लेकर लाइनमैन तक को लक्ष्य का निर्धारण किया जाएगा और संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के क्षेत्र के बकायेदारों की सूची भी उन्हें सौंपी जाएगी। इनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी कि वह बकायेदार से संपर्क कर बकाया जमा कराने का काम करें। अगर कोई बकायेदार इसमें हीलाहवाली करता है तो विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
इस बाबत विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि अब अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक को बकाया वसूली की जिम्मेदारी दी जाएगी। जो बकायेदार बकाया जमा नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें