फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नेताजी के सपनों का भारत बनाने का संकल्प

विज्ञापन
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम द्वारा निकाले गए रैली मे? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। अपने देश की स्वाधीनता, स्वराज और सुराज के लिये अदम्य पुरुषार्थ और पराक्रम करने वाले नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने के लिए हर भारतीय को अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। उक्त बातें जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

वो सुभाषचंद्र बोस की 126वीं जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर के पराक्रम वाटिका में उनके स्मारक पर आयोजित पुष्पार्चन कर संबोधित कर रही थीं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कल्याण परिषद के मंत्री डॉ. शिवकुमार सिंह कौशिकेय, सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, संगठन मंत्री विनोद तिवारी, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद गुप्ता, टीडी कालेज के डॉ. संतोष गुप्त, दीना और कलेक्ट्रेट परिवार के लोग उपस्थित रहे।
अभाविप ने जयंती पर रक्तदान शिविर व संगोष्ठी का आयोजन टीडी कालेज के राजेन्द्र प्रसाद सभागार में किया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में शुभारंभ निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा और डॉ. प्रियंका सिंह ने किया। जूनियर हाईस्कूल सीयर में राष्ट्र निर्माण का संकल्प जताया गया। गड़वार स्थित एपेक्स स्कूल में सोमवार को नेताजी सुभाषचंद्र की जयंती मनाई गई। कंपोजिट विद्यालय उधरन में मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा एवं पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने भाग लिया। नगर के भृगु आश्रम स्थित नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर मठ नागाजी परिसर में सोमवार को मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भारत माता, शहीद मंगल पांडेय तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की झांकी सजाकर पूरे नगर का भ्रमण किया।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती जिलाधिकारी सौम्या ?- फोटो : BALLIA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें