फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां राख

Thu, 29 Mar 2018 10:57 PM IST
ballia
विज्ञापन
बरवां रत्ती पट्टी गांव के राजभर बस्ती में लगी आग के बाद देखते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बरवां रत्ती पट्टी गांव के राजभर बस्ती में अज्ञात कारणों से गुरुवार की दोपहर आग लग गई, जिसमें आठ परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई। गांव वालों ने आग को बुझाने का प्रयास तो किया लेकिन आग की तेज लौ के कारण आठ झोपड़ियां देखते ही देखते जल गईं। फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया। इस अगलगी में 20 बड़े छप्पर, 57 हजार नकदी, जेवरात, 2 सायकिल, खाद्यान सहित लाखों के सामान जलकर स्वाहा हो गए।
विज्ञापन


भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरवांरत्ती पट्टी की राजभर बस्ती में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक आग लगने से शिव राजभर की झोपड़ी जलने लगी। अभी बस्ती के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे आसपास की झोपड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। गांव के लोग बस्ती के लोगों और आग की लौ देखकर मौके पर सैकड़ों लोग पहुंच गये और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे।

 गांव वालों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक 8 झोपड़ियां जलकर राख हो गयी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर भीमपुरा पुलिस व तहसीलदार बेल्थरारोड भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार यशवंत राव ने आग से हुए परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली और उन्हें सरकारी मदद जल्द मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


आग से वहां पर कन्हई राजभर की 6 बड़ी छप्पर 12 हजार रुपया नकद, तीन थान गहना, शिव राजभर का 20 हजार रुपया नकद, एक साइकिल, शिवमुनि राजभर की 3 छप्पर, विक्रम राजभर की 1 छप्पर, श्रीभगवान राजभर का एक छप्पर, समोदर राजभर का खपड़ैल 10 हजार रुपया नकद, एक साइकिल, बेचू राजभर का 4 छप्पर शिवकुमारी देवी का 2 छप्पर पूरी तरह जल गया। इन झोपड़ियों में रखा गया खाने पीने का सामान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल अजित सिंह, राजेश सिंह, हरिकेश सिंह ने सभी पीड़ित परिवारों से नुकसान के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें