फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से रिहायशी मड़हा जला

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के हनुमानगंज में लगी आग में जला रिहायशी मड़हा। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। थाना अंतर्गत हनुमानगंज गांव में सोमवार की देर रात शार्टसर्किट से एक रिहायशी मड़हे में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सारा सामान जल गया। इस दौरान एक भैंस भी झुलस गई।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात में हनुमानगंज निवासी कन्हैया यादव के रिहायशी मड़हे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर में लगी आग देख घरवाले शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति को बंद कराया और आग को बुझाने में जुट गए। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। अगलगी से मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान जल गया वहीं उसमें बंधी भैंस भी झुलस गई। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे लेखपाल ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें