फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुर्गी चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड़। तहसील समाधान दिवस पर नगरा ब्लाॅक के बरवारत्ती पट्टी निवासी वृद्ध अशोक कुमार गुप्ता शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि साहब, उम्र बीतती जा रही है, संक्रमणीय भूमि की पैमाइश करा दीजिए। दफ्तरों का चक्कर काटते हुए 9 वर्ष बीत गए हैं। सीडीओ के कार्रवाई का आश्वासन पर बुजुर्ग संतुष्ट दिखा। वहीं तुर्तीपार के अशरफ ने मुर्गी चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


बेल्थरारोड तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज की अध्यक्षता में हुआ। समाधान दिवस में 84 शिकायती पत्र आए। इनमें 8 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया। सीडीओ और एसपी ने अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे का आदेश दिया। सीडीओ ने हल्दीरामपुर गांव के पट्टे की जमीन पर तुरंत निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया।

तुर्तीपार निवासी अशरफ ने शिकायती पत्र दिया कि 1 जनवरी को मुर्गी फार्म से 10 मुर्गियां चोरी हो गईं। जिसकी तहरीर के बाद भी उभांव इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। एसपी ने उभांव इंस्पेक्टर को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सबसे ज्यादा मामले थाना और राजस्व के रहे। इसके अलावे आपूर्ति, विकलांग, विधवा वृद्धा पेंशन समेत अन्य आवेदन प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर सीएमओ डा़ विजय कुमार यादव, उप कृषि निदेशक इन्द्राज सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश, एसडीएम शरद चौधरी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें